रानीपुर झाल में हाई टेंशन लाइन की चपेट में हाथी की मौत

रानीपुर झाल में हाई टेंशन लाइन की चपेट में हाथी की मौत

स्थान: रानीपुर झाल (हरिद्वार)

रानीपुर झाल क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। बिजली के खम्बों से नीचे झूलते तारों ने हाथी की जान ले ली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज दुर्गंध महसूस होने पर उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित गस्त के बावजूद वन विभाग हाथी की मौत की जानकारी क्यों नहीं रख पाया, यह चिंता का विषय है। अधिकारियों से अब स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है।