

नैनीताल/लालकुआँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशीले पदार्थ और शराब की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में SOG और लालकुआँ पुलिस ने 14 अक्टूबर 2025 को दो अलग-अलग मामलों में तस्करों को गिरफ्तार किया।




SOG और लालकुआँ पुलिस की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान विनोद शर्मा (30) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन (25 Buprenorphin और 25 AVIL) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह इंजेक्शन वह किच्छा-बहेड़ी से ला रहा था। आरोपी का पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में रिकॉर्ड है। मामले में कोतवाली लालकुआँ में FIR नंबर 216/25 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज की गई।


वहीं, लालकुआँ पुलिस ने कुलविंदर सिंह (22) को 114 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी इमलीघाट तिराहा बिंदुखत्ता के पास हुई। उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआँ में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत FIR नंबर 214/25 दर्ज की गई।

एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआँ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल ने अभियान की सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस ने कहा कि युवाओं के जीवन को बर्बाद करने वाले नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



गिरफ्तार टीम में शामिल अधिकारी और जवान:
- SOG प्रभारी राजेश जोशी
- उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट
- उपनिरीक्षक वन्दना चौहान
- चालक सुखजिन्दर सिंह
- कान्स्टेबल आनन्द पुरी, प्रहलाद सिंह, कमल बिष्ट
- SOG का0 अरुण राठौर, भूपेंद्र जेष्ठा, संतोष बिष्ट
- लालकुआँ टीम: अ0उ0नि0 दया किशन सती, का0 तरुण मेहता, का0 जय कुंवर राणा, का0 दयाल नाथ
इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।



