


स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर

गन्ना क्रय संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर तहसीन सभागार, खटीमा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता प्रकाश तिवारी ने की। इस दौरान किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों पर किराया भुगतान में देरी, जलभराव से गन्ने की गुणवत्ता प्रभावित होने, डबल डिस्प्ले बोर्ड लगाने, गन्ने की तुरंत तुलाई, और अनियमितताओं जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए।




गन्ना समिति अध्यक्ष बलविंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि बैठक में गन्ने के भार, समय पर पर्ची जारी करने और विभिन्न प्रजातियों के बीज की उपलब्धता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।



वहीं महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल रविन्द्र ग्रेवल ने भरोसा दिलाया कि आगामी पेराई सत्र के दौरान किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए मिल प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत रहेगा।


बैठक के अंत में अध्यक्ष प्रकाश तिवारी और उपस्थित किसानों ने अधिकारियों एवं चीनी मिल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।




