

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल, 15 अक्टूबर को अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।




मुख्यमंत्री जीजीआईसी ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन में भाग लेंगे और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।


इसके बाद 3:00 बजे मुख्यमंत्री कार द्वारा टनकपुर की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे ग्राम स्वाला के आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और वरिष्ठ जनों तथा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।


इसके अलावा मुख्यमंत्री अमोड़ी में साइट एमेनिटीज का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता से मिलेंगे। रास्ते में आने वाले सिन्यारी, सुखीडांग और बस्तियों में भी मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और चंपावत का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।




