


रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

सल्ट विधानसभा के सबोली शिव मंदिर परिसर में “आत्मनिर्भर भारत एवं NEXT GEN GST REFORMS” विषय पर विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया।




सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानंद जोशी उपस्थित रहे। श्री जोशी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया और जीएसटी संशोधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।





इस अवसर पर सल्ट विधायक महेश जीना, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, मंडल कार्यकर्ता, प्रकोष्ठों के जिला एवं प्रदेश संयोजक तथा मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

सम्मेलन ने आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उपस्थित कार्यकर्ताओं को नीतिगत एवं व्यावहारिक दिशा निर्देश प्रदान किए।




