


स्थान सितारगंज
रिपोट। मो आरिफ



सितारगंज क्षेत्र के सिसौना में इस वर्ष भी भव्य दीपावली मेला यानी सिसौना महोत्सव का आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे।



कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश की गईं, जिसने दर्शकों का खूब मन मोह लिया। महोत्सव कमेटी ने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि पांच निर्धन कन्याओं का जल्द ही विवाह कराया जाएगा।


मुख्य अतिथि उपकार सिंह बल ने कहा कि वे और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह प्रत्येक कन्या के लिए 25-25 हजार रुपये देंगे। कुल मिलाकर दोनों जनप्रतिनिधियों की ओर से 2 लाख 50 हजार रुपये सहायता के रूप में दिए जाएंगे।



कमेटी ने उपकार सिंह बल और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह का भव्य स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की हमें हमेशा आवश्यकता रहती है, जो समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं।



