रूड़की में बिना लाइसेंस दवा प्रतिष्ठान पर औषधि विभाग का बड़ा छापा

रूड़की में बिना लाइसेंस दवा प्रतिष्ठान पर औषधि विभाग का बड़ा छापा

स्थान – रुड़की/उत्तराखण्ड
संवाददाता – प्रवेश राय

औषधि विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक दवा प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए सरकारी और एलोपैथिक दवाओं की बरामदगी की। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की मोहर लगी सरकारी दवाएँ भी जब्त की गईं।

ग्राम सलीयर स्थित एम/एस फलक नाज़ नामक प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था और यहां झोला छाप डॉक्टरों को अवैध रूप से दवाएँ सप्लाई की जा रही थीं। संचालक ने लाइसेंस और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।

औषधि विभाग की टीम — वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती, औषधि निरीक्षक हरीश सिंह और मेघा — ने मौके पर कुल 12 प्रकार की दवाएँ पैक और सीलबंद कर जब्त की। विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अनीता भारती ने कहा कि विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के अवैध दवा व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औषधि निरीक्षक हरीश सिंह और मेघा ने भी स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।