रामनगर में प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ संयुक्त अभियान, मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

रामनगर में प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ संयुक्त अभियान, मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

सरकार द्वारा कुछ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मंगलवार को ड्रग्स विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से रामनगर एवं आसपास के इलाकों में सडक़ी निरीक्षण और अचानक छापेमारी अभियान चलाया।

औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि अभियान के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं और अधूरे प्रपत्र पाए गए। जहां प्रपत्र अधूरे थे, वहां संबंधित स्टोर मालिकों को उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मीनाक्षी बिष्ट ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित कफ सिरप को बेचने की कड़ी चेतावनी दी गई है और यदि कोई भी मेडिकल स्टोर नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को रोकना है।

सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि जनता को सुरक्षित और मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।