पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने लक्सर के गांवों का दौरा कर दी दिवाली की शुभकामनाएं

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने लक्सर के गांवों का दौरा कर दी दिवाली की शुभकामनाएं

लोकेशन…..लकसर
रिपोर्टर….रामगोपाल

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि अगर उन्हें लक्सर की जनता का भरपूर समर्थन मिलता है, तो वह लक्सर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

भड़ाना ने हरिद्वार में शासन और प्रशासन द्वारा जनता के साथ किए जा रहे व्यवहार पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अब समय आ गया है कि इस दिशा में सही लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के दुख-दर्द में खड़े रहते हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

पूर्व सांसद ने बताया कि यह उनका लक्सर का तीसरा दौरा है और इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। वे केवल यहां की जनता के प्यार की भूख से आए हैं, और यही प्यार उन्हें क्षेत्र में खींच लाता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि और गंगा माता से उनका पुराना नाता है

और यदि जनता उन्हें हुक्म देती है तो वह लक्सर क्षेत्र की सेवा के लिए इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं।

भड़ाना ने यह भी कहा कि उन्हें हर वर्ग, धर्म और बिरादरी के लोगों का स्नेह लक्सर में मिलता है, और यही उनका सबसे बड़ा मार्गदर्शन है।