


रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

नेशनल हाईवे 309 (रामनगर-काशीपुर मार्ग) पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।




पुलिस के अनुसार, टेडा रोड लखनपुर निवासी प्रशांत रावत और मौलेखाल निवासी भरत की बाइकों की टकरा जाने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।



सूचना मिलने के बाद अस्पताल में पुष्टि हुई कि प्रशांत रावत की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे ने क्षेत्रवासियों और परिवारों में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।





