


लोकेशन- रूड़की
संवाद्दाता- प्रिन्स शर्मा

रुड़की के मंगलौर से बड़ी खबर आ रही है। प्रशासन ने देर रात मुंडेट क्षेत्र में चल रही नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में कई कुंतल नकली पनीर बरामद किए गए।




सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस फैक्ट्री में नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। नायब तहसीलदार यूसुफ अली को फैक्ट्री पर संदेह हुआ और उन्होंने खुद मौके पर जाकर जांच की। छापेमारी के दौरान दो ड्रम में पनीर, भारी मात्रा में मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ और खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। रातभर टीम ने सैंपलिंग और सामग्री की जांच की।



ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ ने कहा कि यह प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई है। नायब तहसीलदार यूसुफ अली की सतर्कता से मामला पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है, जबकि फैक्ट्री में काम करने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



यह मामला सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था, और मंगलौर प्रशासन की यह पहल इसे रोकने की दिशा में एक बड़ी कदम मानी जा रही है।




