


संवाददाता : प्रवेश राय
स्थान : रुड़की


रुड़की। आर्मी इंटेलिजेंस, कोतवाली रुड़की, CIU और LIU की संयुक्त टीम ने एक फर्जी सैन्य कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेना की वर्दी पहनकर MES गेट के पास आर्मी एरिया में संदिग्ध रूप से घूम रहा था।




गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी झुंझुनू (राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 डेबिट कार्ड, सेना की वर्दी, नेम प्लेट, फर्जी आर्मी कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर बरामद हुए हैं।


फिलहाल पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह सेना परिसर में आने का असली उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।




