


स्थान : देहरादून

आज करवा चौथ का पावन पर्व है, जिसका इंतजार महिलाएं पूरे साल बेसब्री से करती हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पिया के नाम की मेहंदी लगाने की होड़ में बाज़ारों को रंगीन कर दिया।




महिलाएं आधी रात तक मेहंदी लगाने पहुंचती रहीं, जिससे बाज़ारों में भी भारी भीड़ और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान स्थानीय दुकानों और मेहंदी वालों की रौनक बढ़ गई और करवा चौथ के पर्व की खुशियों भरी तैयारियों का आनंद लोगों ने पूरे शहर में महसूस किया।



बाजारों की इस चहल-पहल और महिलाओं की उत्सुकता ने यह साबित कर दिया कि करवा चौथ संस्कृति और परंपरा के साथ-साथ खुशियों और सामाजिक मेलजोल का भी पर्व है।





