


लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

बिन्दुखत्ता क्षेत्र स्थित हरीश पवार मेमोरियल स्कूल में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट, लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट रहे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।



सांसद अजय भट्ट ने स्कूल के लिए अपनी सांसद निधि से 3 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि गांव-गांव की प्रतिभाएं निखरकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक बल बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।



प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 240 खिलाड़ी शामिल हुए और विजयी खिलाड़ियों को सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया।



