


रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

इस मानसून सीजन में लैंसडौन वन प्रभाग से एक साहसिक और भावनात्मक कहानी सामने आई। एक महीने का मादा हाथी का बच्चा अपने झुंड के साथ मालन नदी पार कर रहा था, लेकिन तेज बारिश और नदी के उफान के बीच वह अचानक धारा में बह गया।



घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद मासूम हाथी को नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि उसे कई चोटें लगीं और पैर में हल्का फ्रैक्चर पाया गया।


रेस्क्यू के बाद हाथी के बच्चे को लैंसडौन रेंज कार्यालय लाया गया, जहाँ वेटनरी टीम ने उसका प्राथमिक इलाज किया। बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेस्क्यू कैंप में शिफ्ट किया गया, जहाँ उसे विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के अनुसार हाथी की स्थिति पहले से बेहतर है। डॉक्टरों की टीम उसे नियमित दवा, भोजन और आराम दे रही है। हालांकि पूरी रिकवरी में अभी कुछ समय लगेगा। वन विभाग की टीम उसकी 24 घंटे देखरेख कर रही है।




