


स्थान – देहरादून


चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं का संचालन अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), डीजीसीए और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की कड़ी निगरानी में किया जा रहा है।


यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हेलीकॉप्टर में रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाया गया है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। केदारघाटी के ऊपर अब केवल चार हेलीकॉप्टर संचालित होंगे और शटल सेवा के लिए प्रति घंटे सीमा तय की गई है।


हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित हो रही हैं और कई कंपनियां यात्रियों को केदारनाथ धाम तक पहुंचा रही हैं। हालांकि, खराब मौसम होने पर सुरक्षा कारणों से शटल सेवाओं को रोका जाएगा।





