


रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

आगामी दीपावली को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से नगर पालिका के सामने अस्पताल जाने वाली सड़क पर और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमण हटाने गई टीम और कुछ अतिक्रमणकारियों के बीच नोंक-झोंक भी हुई।



नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों का संचालन मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दीपावली के अवसर पर अस्थाई रूप से दुकाने लगाकर अतिक्रमण कर रहे थे, जिन्हें हटाया गया।



आलोक उनियाल ने चेतावनी दी कि नगरपालिका के बाहर सड़क किनारे बनाए गए फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य बाजार में भी ऐसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।



