बच्चों से मजदूरी पर कांग्रेस: प्राथमिक स्कूल में बच्चों से मजदूरी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बच्चों से मजदूरी पर कांग्रेस: प्राथमिक स्कूल में बच्चों से मजदूरी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

देहरादून। बीते दिन सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में बंजारावाला प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चों को मजदूरी करते हुए देखा गया। इस मामले में प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

हालांकि इस घटना के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा पर चिंता जताई है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर ने कहा कि विद्या के मंदिर में बच्चों से मजदूरी करवाना एक बड़ा अपराध है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि अगर राजधानी देहरादून जैसे शहर में ही बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है, तो दूरस्थ क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर होंगे, जिसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस ने सरकार से इस विषय पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।