विकासनगर में खुले चैंबर से युवक की मौत, कांग्रेस ने EMS कंपनी पर लगाया आरोप

विकासनगर में खुले चैंबर से युवक की मौत, कांग्रेस ने EMS कंपनी पर लगाया आरोप

विकासनगर। शहर में खुले चैंबर, टूटी सड़कों और अव्यवस्थित निर्माण कार्यों के चलते एक युवक की स्कूटी हादसे में मौत हो गई। इस घटना को लेकर पूर्व सभासद और कांग्रेस नेता शम्मी प्रकाश ने EMS कंपनी और उसके ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

शम्मी प्रकाश ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने उपजिलाधिकारी विकास नगर को खुले चैंबर और सड़क अव्यवस्था के बारे में लिखित रूप से जानकारी दी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि EMS कंपनी और ठेकेदार बिना किसी सुव्यवस्थित योजना के खुदाई का कार्य कर रहे हैं और अवैध ट्रैक्टरों के माध्यम से खनन सामग्री शहर की सड़कों पर ढोई जा रही है, जिससे आमजनमानस को भारी असुविधा और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की है कि:

  • EMS कंपनी और संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।
  • मृतक परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।
  • शहर में चल रहे सभी अव्यवस्थित निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

शम्मी प्रकाश ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस इस मामले में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।