एकता जन सेवा फाउंडेशन ने वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई

एकता जन सेवा फाउंडेशन ने वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई

ऋषिकेश: आज एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल और राष्ट्रीय मानव अधिकार के तत्वावधान में वाल्मीकि पार्क, तिकोनिया में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण ने उनसे शिक्षा ली और हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर असत्य पर सत्य की जीत को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

संगठन के सहसंयोजक राजेश ठाकुर ने कहा कि रामायण की प्रत्येक पंक्ति में गहन संदेश है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जाति और धर्म के भेदभाव को दरकिनार कर मानव सेवा करनी चाहिए और भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलना ही सर्वोत्तम है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शशि गुप्ता, लक्ष्मी देवी, लीलाधर आर्य, सलीम अहमद, मंजू आर्या, संदीप कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री जीतू सागर, सह संयोजक राजेश ठाकुर, लक्ष्मी नारायण, राहत मसीह, आशु वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।