


लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी


ऋषिकेश: नए इंस्पेक्टर कैलाश भट्ट ने आज ऋषिकेश कोतवाली का चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने शहर की प्राथमिकताओं पर मीडिया से बातचीत की।



इंस्पेक्टर भट्ट ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना और नशे के कारोबार पर रोक लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा, आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना भी उनका लक्ष्य है।



उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को रोकने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विशेष योजना तैयार की जाएगी। पहले ही बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इंस्पेक्टर भट्ट ने यह भी कहा कि कोतवाली में आने वाले प्रत्येक फरियादी की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, और इसका पूरा फोकस उनका रहेगा।




