


स्थान: बाराकोट(चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट


मंगलवार सुबह 9:30 बजे चंपावत जिले के बाराकोट में एक बड़ा हादसा टल गया, जब ढलान में खड़ी पिकअप वाहन अचानक लुढ़ककर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।



जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 57 T 9007 बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा में लगी पाइपलाइन के काम के दौरान ओट लगाने के लिए ढलान पर खड़ा किया गया था। इसी दौरान वाहन लुढ़ककर खाई में गिर गया और चीड के पेड़ में अटक गया।


गनीमत रही कि पिकअप में सवार मजदूर पहले ही वाहन से उतर चुके थे, अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। वाहन में कुल 10 कट्टे सीमेंट और औजार रखे हुए थे। सभी मजदूर सुरक्षित रहे।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीण तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ढलान वाले क्षेत्रों में वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।



