


स्थान- देहरादून


उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड के तेवर लौट आए हैं। राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।



मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 7 अक्टूबर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों जैसे बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है।



विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भूस्खलन या सड़क फिसलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित मार्ग और मौसम अनुकूल वाहन उपयोग करने की हिदायत भी दी है।






