


स्थान-लक्सर


बीती शाम लक्सर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने आम जनता और किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। तेज हवाओं के कारण दुकानों के टीनशेड तिनके की तरह टूट कर जमीन पर गिर गए, कई जगह बाउंड्री दीवारें गिर गईं, जबकि पेड़ भी सड़क पर गिर गए। सौभाग्य से अब तक कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी हुआ है।



स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बारिश और तेज हवा ने उनकी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचाया। दुकानों के सामने लगे टीनशेड और बाउंड्री दीवारें टूटकर गिर गईं, जिससे संभलने का मौका भी नहीं मिला। दुकानदार बाईट नफीस ने कहा कि उनका नुकसान काफी है और यह घटना उनके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।



किसानों का कहना है कि धान और गन्ने की फसल को विशेष नुकसान हुआ है। धान की फसल कई खेतों में पककर तैयार थी और कुछ खेतों में कटाई शुरू हो चुकी थी, लेकिन बारिश के कारण फसल जमीन पर गिर गई और खेतों में पानी भर गया, जिससे अधिकांश फसल खराब होने का डर है। गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है।



किसानों ने बताया कि इस बारिश का असर आगामी फसलों की बुवाई पर भी पड़ेगा। हरे चारे, सरसों, मसूरी और गेहूं की बुवाई में देर होने की संभावना है। प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों से जलनिकासी और फसल सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।



