


स्थान : देहरादून


देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि उन महान ऋषियों में से हैं जिन्होंने मानव जीवन के कर्तव्यों और आदर्शों को ‘रामायण’ के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया।



भट्ट ने बताया कि पार्टी ने सभी जिला केंद्रों पर भी इस पर्व को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चलते हुए वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।



भट्ट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में समरसता, दया और प्रेरणा का प्रतीक बननी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि जी की शिक्षाओं और आदर्शों का स्मरण किया।



