


स्थान-भगवानपुर


बालेकी युसुफपुर गांव में आज सुबह लगभग 5 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पनीर सप्लाई कर रहे एक वाहन को पकड़ा।



वाहन चालक से पूछताछ के दौरान पनीर की सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया गया है, और सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।



खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि बिना अनुमति खाद्य पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि यदि वे किसी संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री की आपूर्ति देखते हैं, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग या पुलिस को सूचित करें।



