त्रिवेंद्र सिंह रावत का लक्सर-दौरा, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

त्रिवेंद्र सिंह रावत का लक्सर-दौरा, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

स्थान-लक्सर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत आज लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उनकी यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 11:30 बजे: लक्सर के दीप होटल में स्वागत समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
  • 2:00 बजे: खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव डाला वाला में अमित चौहान के आवास पर भाजपा मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
  • 4:00 बजे: हरिद्वार भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर संकल्प अभियान जिला कार्यशाला में भाग लेंगे।
  • 6:00 बजे: ज्वालापुर हरिद्वार स्थित वाल्मीकि मंदिर प्रांगण, विष्णु लोक कॉलोनी में भगवान वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • 7:00 बजे: हरिद्वार में भारतीय उद्योग संघ की 40वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और उनका यह दौरा विभिन्न जन-सम्पर्क और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।