


स्थान-लक्सर


देर रात से लक्सर में छम-छम बारिश का दौर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश ने धान और सरसों की फसलों को प्रभावित किया है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।



मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 8 अक्टूबर तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि अन्य जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।


किसानों का कहना है कि अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से धान और सरसों की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों से सावधानी बरतने और फसल की सुरक्षा के उपाय अपनाने की अपील की है।


मौसम विभाग ने आम जनता से आवश्यक सावधानियां बरतने और नदी-नाले के पास अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।




