सितारगंज में अचानक तेज बारिश और आंधी, किसानों की फसल को बड़ा खतरा

सितारगंज में अचानक तेज बारिश और आंधी, किसानों की फसल को बड़ा खतरा

स्थान। सितारगंज
रिपोर्ट। तनवीर अंसारी

शाम ढलते ही सितारगंज में अचानक तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं और काले घने बादलों के बीच आई बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत दी, वहीं किसानों की नींद उड़ा दी

स्थानीय व्यापारी भी अपनी दुकानों का सामान सुरक्षित नहीं रख पाए। वहीं, धान की कटाई में लगे किसानों के लिए यह बारिश बड़ी चिंता का कारण बन गई है। छोटे किसान पहले ही कर्ज में डूबे हुए हैं, और अचानक आई बारिश से उनकी धान की फसल को नुकसान का अंदेशा बढ़ गया है।

सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल रखा है, लेकिन बाजार में बिचौलियों और कच्चे आढ़तियों के दबाव में किसान अक्सर 1700 रुपये प्रति क्विंटल में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। ऐसे में अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों की आर्थिक स्थिति और परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

किसानों का कहना है कि अगर मौसम की मार लगातार बनी रही तो धान की कटाई प्रभावित होगी और नुकसान बढ़ सकता है, जिससे उनका कर्ज और बढ़ने का डर है।

स्थानीय प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों से सावधानी बरतने और फसल की सुरक्षा के उपाय अपनाने की अपील की है।