भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश, संपादक की गिरफ्तारी की मांग

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश, संपादक की गिरफ्तारी की मांग

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
फील्ड : हल्द्वानी

हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में वाल्मीकि समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचकर एक स्थानीय समाचार सच पोर्टल के संपादक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि ऑनलाइन पोर्टल “समाचार सच पोर्टल” के माध्यम से भगवान वाल्मीकि को लेकर आपत्तिजनक शब्दों और “डाकू” जैसे अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि को सभी धर्मों के लोग पूजते हैं और ऐसे शब्द किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने समाचार सच पोर्टल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और जब तक संपादक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।