


स्थान – बाजपुर
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू


तहसील सभागार में आज एसडीएम अमृता सिंह और तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में धान खरीद को लेकर चल रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।



भाकियू नेताओं ने बताया कि सरकार दो वैरायटी के धान की खरीद नहीं कर रही है, जबकि बाजपुर क्षेत्र सहित पूरे जिले में किसान इन्हीं दोनों वैरायटी की फसल उगाते हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इन वैरायटी की खरीद शुरू नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन पूरे जिले में बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।



इस पर एसडीएम अमृता सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले पर उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है और किसानों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान जल्द मिलेगा।



बैठक में कई किसान नेता, अधिकारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे।


