


रिपोर्ट : कुलदीप राणा

स्थान-रूद्रप्रयाग


: उत्तराखण्ड के पवित्र धाम केदारनाथ में आज दोपहर 1:30 बजे से इस साल की पहली बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ियों सहित पूरे धाम में बर्फ गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।



मौसम विभाग ने पहले ही 6 और 7 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। आज की बर्फबारी ने यात्रियों और श्रद्धालुओं को रोमांचक अनुभव दिया।



रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे केदारनाथ यात्रा के दौरान अपने साथ गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक सामान अवश्य रखें।


बताया जा रहा है कि इस वर्ष बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने से पहले इस सीजन की यह पहली बर्फबारी केदारनाथ में देखने को मिली है।




