


स्थान- लक्सर


लक्सर के खादर क्षेत्र में खतरनाक सांपों का आबादी में घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला खानपुर ब्लॉक के प्रह्लादपूर गांव का है, जहां अनूप सिंह के घर में एक खतरनाक रसल वायपर प्रजाति का सांप घुस गया।



सांप को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम के देर से पहुंचने पर गांव के युवा सर्प विशेषज्ञ मोहन ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए सांप को पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद मोहन ने सांप को जंगल में छोड़ दिया।



स्थानीय लोगों के अनुसार, लकसर क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर दो दर्जन से अधिक खतरनाक अजगर और अन्य सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और सांप देखे जाने पर तुरंत अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।



वन विभाग का कहना है कि यह क्षेत्र नदियों और झाड़ियों के नजदीक होने के कारण सांपों के लिए प्राकृतिक आवास है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।



