


स्थान – किलाखेड़ा बाजपुर

रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू


केलाखेड़ा। नगर पंचायत के तहत आयोजित 12 दिन चलने वाली रामलीला का शुभारंभ आज भव्य तरीके से हुआ। समारोह में नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद सफी अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।



अपने भाषण में चेयरमैन ने थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी, कस्बा प्रभारी देवेन्द्र राजपूत और थाने के सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे रामलीला के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया कि केलाखेड़ा में हमेशा की तरह अमन-चैन कायम रहे और रामलीला भी पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।



मोहम्मद सफी अंसारी ने युवाओं को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने जोरदार ढंग से कहा: “जय हिंद, जय भारत, जय उत्तराखंड।”


रामलीला के शुभारंभ पर स्थानीय नागरिकों और समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की भव्य शुरुआत का आनंद लिया।




