ऋषि सनातन संघ ने की अहम नियुक्ति — अशोक पाण्डेय बने उत्तराखंड मीडिया प्रभारी एवं सह-संयोजक

ऋषि सनातन संघ ने की अहम नियुक्ति — अशोक पाण्डेय बने उत्तराखंड मीडिया प्रभारी एवं सह-संयोजक

स्थान : हरिद्वार

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म के संरक्षण और विकास के लिए कार्यरत संगठन ऋषि सनातन संघ ने अपनी संगठनात्मक संरचना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से हरिद्वार निवासी अशोक पाण्डेय को उत्तराखंड मीडिया प्रभारी एवं सह-संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।

संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह नियुक्ति संघ की मीडिया एवं संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अशोक पाण्डेय का अनुभव और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा उत्तराखंड में संघ के विस्तार और सनातन विचारधारा के प्रसार में अहम भूमिका निभाएगी।

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अशोक पाण्डेय ने गुरुदेव पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। मैं इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संघ के नियम, मर्यादा और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करूंगा। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि उत्तराखंड में ऋषि सनातन संघ के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।”

संघ ने विश्वास जताया कि पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनेंगी। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी।