आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय अपनी रुचि के कामों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से मेल-मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी। आज आपकी सकारात्मकता आपको हर काम में आगे रखेगी और आप एक बेहतरीन दिन का आनंद लेंगे।
नेगेटिव – भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी जल्दबाजी में कोई वादा न करें, नहीं तो लोग आपके इस स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बच्चों को उनके मन मुताबिक कार्यों में कुछ समय अवश्य बिताने दें। इससे उनका बौद्धिक विकास बेहतरीन तरीके से होगा। अपने मन पर नियंत्रण रखना इस समय आवश्यक है।

करियर – व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिशियल गतिविधियां आपके मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित हो जाएंगी, जिससे काम में संतुष्टि मिलेगी।
लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था मधुर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
हेल्थ – आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालाँकि, घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के पहले भाग में संपन्न हो जाए। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी, जिससे खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव – अपने कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही सूझबूझ और सावधानी भी रखने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आने से आपकी मानहानि संभव है, इसलिए सचेत रहें। अचानक से कोई मुसीबत या समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना अनिवार्य है।

करियर – व्यवसाय में अगर कोई नए काम की शुरुआत करना चाहे, तो समय शुभ है। साथ ही अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। हालाँकि, अभी आय सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में कोई अपना प्रोजेक्ट नियत समय पर पूरा करने से वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी।
हेल्थ – तनाव लेने वाले कारणों से बचें, नहीं तो सिर दर्द व सर्वाइकल की समस्या रहेगी। गेस्ट्रिक चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – व्यस्त दिनचर्या से हटकर जिंदगी में नयापन लाने के लिए अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशियों में और अधिक इजाफा होगा। किसी मित्र से महत्वपूर्ण मुलाकात हो सकती है।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज टाल दें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा।

करियर – व्यवसाय में अगर विस्तार संबंधी कुछ योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करना जरूरी है। हालाँकि, इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी, इसलिए किसी भी प्रकार का निवेश करने से परहेज रखें। ऑफिशियल मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
लव – पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की भी संभावना है।
हेल्थ – आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालाँकि, स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कार्यभार भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा।

करियर – कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। इसलिए एकाग्र होकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव – अपने प्रिय जनों के साथ संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी। प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। रिश्तों में विश्वास का माहौल रहेगा।
हेल्थ – अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार न लें। शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। साथ ही पारिवारिक सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में भी मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा।
नेगेटिव – बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, हालाँकि सावधानी बरतने से जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में किसी भी तरह का आलस करना ठीक नहीं है।

करियर – व्यवसाय में यह समय जल्दबाजी करने का नहीं है। सोच-समझकर ही कोई ठोस निर्णय लें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संपर्क बनाए रखना आपको भविष्य में फायदा देंगे। नौकरी में चल रही समस्याएं आज कुछ हल हो जाएंगी।
लव – परिवार में सुख-शांति रहेगी और रहन-सहन भी और अधिक अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरियां आ सकती है।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर बिताएं, इससे चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। और वर्तमान गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे।
नेगेटिव – भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार की चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। इस समय खर्चों में बहुत अधिक वृद्धि होगी।

करियर – व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजना पर काम शुरू होगा। अपने कार्यों में पूरी लगन और मेहनत बनाए रखें। व्यवसाय या ऑफिस में टीम वर्क बनाकर काम करें, इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। सरकारी मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं।
लव – पारिवारिक लोगों के बीच उचित सामंजस्य व प्रेम बना रहेगा। मित्रों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी।
हेल्थ – आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालाँकि, सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। नजदीकी मित्रों का बेहतरीन योगदान मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वह आपके पक्ष में आएंगे।
नेगेटिव – पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी संबंधों को खराब न करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। जल्दबाजी से काम बिगड़ भी सकते हैं। मानसिक शांति और सुकून के लिए अध्यात्म और मेडिटेशन जैसी गतिविधियों में भी कुछ समय बिताना उचित रहेगा।

करियर – मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियों के लिए अच्छा समय है। दूरदराज क्षेत्र से कोई महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे, तथा अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव – पारिवारिक माहौल सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों को विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं। यह समय संबंधों को मजबूत करने का है।
हेल्थ – शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। कोई रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की बेहतरीन संभावना है।
नेगेटिव – बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करने की बजाय उस पर ठोस निर्णय लें। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम खराब होने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। निकट संबंधी को आपके भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती है।

करियर – व्यवसाय में किसी नए कार्य से संबंधित कोई गतिविधि शुरू होगी। आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करके उचित सफलता भी पाएंगे। कमीशन व ऑनलाइन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी।
लव – परिवार जनों के सहयोग से घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेंगे।
हेल्थ – मौसमी बीमारियां जैसे खाँसी, जुकाम आदि परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। समाज और निकट संबंधियों के बीच आपका वर्चस्व बना रहेगा। साथ ही आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव – युवा वर्ग ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते हुए कार्य में रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें।

करियर – कार्यक्षेत्र में इस समय हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। आपकी कोई योजना लीक हो जाने से आपके कार्यों में विघ्न आएगा। और साथ ही इसका श्रेय कोई अन्य व्यक्ति भी ले सकता है। ऑफिस में भी अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर न करना उचित रहेगा।
लव – पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ – कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर तथा समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।
नेगेटिव – संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों के मामलों में न उलझें, इससे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है। घर में मेहमानों की आवाजाही से समय और पैसा खर्च होगा।

करियर – इस समय व्यवसायिक स्थल पर किए गए सुधार बेहतरीन साबित होंगे और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जो एकदम सही साबित होंगे। ऑफिस की गतिविधियों में कुछ राजनीति चल सकती है। सावधान रहने की जरूरत है।
लव – घर के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। इससे संबंधों में नजदीकियां आएंगी। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।
हेल्थ – इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव से राहत मिलेगी तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी में या सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों की एडमिशन को लेकर चल रही समस्या का समाधान निकलेगा।
नेगेटिव – कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में भी लगाएं। इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज न करें। कुछ जिम्मेदारियां भी बनी रहेंगी।

करियर – व्यवसाय से संबंधित कोई नई जानकारी मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें और अमल करें। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी तरह के तनाव या नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है।
लव – परिवार में किसी आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी, सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से आप जिस विशेष कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। घर की देखभाल तथा पारिवारिक लोगों के साथ भी काफी समय व्यतीत होगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। कुछ समय खुद के साथ भी बिताना चाहिए।
नेगेटिव – घर के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में परेशानी आने से चिंता भी रहेगी। धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। कुछ समय आत्म अवलोकन में भी जरूर लगाएं, तथा अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

करियर – व्यवसायिक कार्य प्रणाली में जो परिवर्तन किया है, उसके शुभ परिणाम सामने आएंगे। कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा। हालाँकि, रुकावट का सामना भी करना पड़ेगा। नौकरी में अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे।
लव – परिवार जनों तथा जीवन साथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। और आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से सिर दर्द और थकान हावी हो सकते हैं। अपना बचाव रखें। बीपी, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6