32 बुजुर्गों को मिला श्री बद्रीनाथ धाम दर्शन का सौभाग्यदीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पर्यटन विभाग ने कराई निशुल्क यात्रा

32 बुजुर्गों को मिला श्री बद्रीनाथ धाम दर्शन का सौभाग्यदीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पर्यटन विभाग ने कराई निशुल्क यात्रा

केशव रावत टिहरी

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, टिहरी गढ़वाल द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत टिहरी जनपद के ग्राम पंचायत मुखमालगांव, सिलोडा और घोड़पुर के 32 बुजुर्गों को श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह पांच दिवसीय तीर्थ यात्रा 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत यात्रा पूरी तरह निशुल्क है। तीर्थ यात्रियों के लिए आने-जाने, खाने-पीने और ठहरने की सभी व्यवस्थाएं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा की गई हैं।

इस तीर्थ यात्रा के आयोजन में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि शोबन सिंह राणा की विशेष भूमिका रही। उनके प्रयासों से ही क्षेत्र के बुजुर्गों को इस पवित्र यात्रा का अवसर मिल पाया।

सभी 32 मातृ-पितृ तीर्थ यात्रियों ने इस योजना के तहत लाभान्वित होने पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की सराहना की और केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।