हल्द्वानी: (बनभूलपुरा शनिबाजार ग्राउंड) इन्द्रानगर में बुध बाजार लगाने पर किसानों का विरोध, मेयर-सांसद को ज्ञापन

हल्द्वानी: (बनभूलपुरा शनिबाजार ग्राउंड) इन्द्रानगर में बुध बाजार लगाने पर किसानों का विरोध, मेयर-सांसद को ज्ञापन

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा इन्द्रानगर स्थित शनि बाजार ग्राउंड में बुध बाजार लगाने की अनुमति दिए जाने पर गौलापार क्षेत्र के किसानों और स्थानीय नागरिकों ने कड़ा विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि इन्द्रानगर से नवीन मंडी बरेली जाने वाला मार्ग पहले से ही व्यस्त रहता है और बाजार लगने से सड़क पर गतिविधियाँ फैल जाएंगी, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होगी।

गौलापार और कुमाऊँ क्षेत्र के किसान अपनी फसलें, सब्ज़ियाँ और अनाज नवीन मंडी तक ले जाते हैं। किसानों ने बताया कि शनि बाजार के दौरान भी जाम की समस्या रहती थी और अब बुध बाजार लगने से हालात और विकट हो जाएंगे।

किसानों ने नगर निगम से बुध बाजार लगाने की अनुमति तुरंत निरस्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो गौलापार क्षेत्र की जनता और किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मेयर और सांसद को भी इस मामले से अवगत कराया है।