


स्थान : बाराकोट /चंपावत
रिपोर्ट : लक्ष्मण बिष्ट


चम्पावत। विकासखण्ड बाराकोट के प्रसिद्ध लडीधूरा महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस पर शुक्रवार को महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लाक प्रमुख सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य योगेश चन्द्र जोशी ‘योगी’ और जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी मौजूद रहे।



महोत्सव की शुरुआत छतरी चौराहे से रामलीला मंचन बाराकोट तक निकाली गई सांस्कृतिक झांकियों से हुई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। झांकियों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रैघांव, सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट, राजकीय इंटर कॉलेज बरदाखान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ और विवेकानंद विद्या मंदिर पर्दा आदि विद्यालयों ने भागीदारी की।



लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि महोत्सव में शैक्षिक, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महोत्सव 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।



उन्होंने बताया कि शनिवार 4 अक्टूबर को चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान, मेहंदी प्रतियोगिता के साथ विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और डांस प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा देर रात तक सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।



