नशे के खिलाफ तहसील सेवा विधि प्राधिकरण की जन-जागरूकता रैली

नशे के खिलाफ तहसील सेवा विधि प्राधिकरण की जन-जागरूकता रैली

लोकेशन – ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी

तहसील सेवा विधि प्राधिकरण की ओर से शनिवार को नशे के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का शुभारंभ कोर्ट परिसर से हुआ, जिसमें अधिवक्ता, न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

रैली के दौरान पोस्टर और बैनरों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। रैली में शामिल छात्रों ने “नशा करूंगा ना करने दूंगा” की शपथ भी ली।

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण लगातार लोगों को नशे के नुकसान और इसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर समाज को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना सभी की जिम्मेदारी है।

रैली को शहरवासियों का भी भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और खासकर बच्चों को नशे से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।