विकासनगर में निकली नशा मुक्ति रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विकासनगर में निकली नशा मुक्ति रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

स्थान : विकासनगर

विकासनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी के दिशा-निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी शामिल हुए।

ढकरानी न्यायालय से शुरू हुई रैली हरबर्टपुर पांवटा रोड तक निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने नारे लगाते हुए आमजन से नशा छोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें जागरूक करना रहा।

रैली का संचालन तहसील विधिक सेवा समिति विकासनगर के सचिव एवं अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि शंकर मिश्रा, बार एसोसिएशन के सचिव नितिन वर्मा, विधिक सेवा प्राधिकरण से शिवानी सैनी, अधिवक्ता सुरेश गुप्ता, आशीष मुल्तानी, प्रीति सैनी सहित न्यायालय कर्मचारी दिनेश रावत, राजीव बड़ोनी और प्राविधिक कार्यकर्ता संध्या, कमला देवी, दीक्षा व नीलम भी मौजूद रहीं।

रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर पांवटा रोड होते हुए पुनः न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।