


स्थान : रानीखेत


सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



कांग्रेस जनों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि गांधी जयंती पर एक स्थानीय व्यापारी ने महात्मा गांधी से जुड़ी पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल समाज की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि राष्ट्र विरोधी मानसिकता को भी दर्शाती है।


ज्ञापन में संबंधित व्यापारी पर आईटी एक्ट और अन्य संगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष कांग्रेस चिलियानौला कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, हेमंत रौतेला, चंदन बिष्ट, विश्व विजय सिंह माहरा, जीतन जयाल, रुद्र माहरा, अंकित रावत, नीरज रावत और अभय परमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


