

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी



लालकुआँ। सैनिक कल्याण विभाग की शहीद सम्मान यात्रा 2.0 आज लालकुआँ पहुँची। इस मौके पर शहीद नायब सूबेदार धर्मेन्द्र कुमार गंगवार की वीरांगना मीरा गंगवार और परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल रमेश कुमार ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



पूर्व सैनिकों और क्षेत्रवासियों ने नगर में शहीद सम्मान यात्रा निकाली। इस दौरान कलश में शहीद के आंगन की मिट्टी संकलित कर सम्मानपूर्वक सैन्यधाम देहरादून भेजी गई।





