

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
फील्ड : हल्द्वानी


हल्द्वानी। रूपनगर स्थित बालाजी मंदिर में 2 से 4 अक्टूबर तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कुमाऊँ में दूसरी जगह है, जहाँ यंत्र प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले डोलमार में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था।



मंदिर के व्यवस्थापक पूरन चंद पाठक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा। इस दिन सुबह 9 बजे 108 कलश यात्रा रानीबाग से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर पहुँचेगी।



3 अक्टूबर को पूजा-अर्चना के साथ विशेष आरती आयोजित की जाएगी। वहीं 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान सम्पन्न होगा। इस अवसर पर मंदिर में दो यंत्र स्थापित किए जाएंगे—एक अचल और दूसरा चल यंत्र।



कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए राजस्थान और हरिद्वार से आए ब्राह्मण विशेष पूजा-विधि सम्पन्न करेंगे।



