कालाढूंगी नगर पालिका में स्वच्छता अभियान, छात्रों को दी शपथ

कालाढूंगी नगर पालिका में स्वच्छता अभियान, छात्रों को दी शपथ

रिपोर्ट – मुस्तज़र फारुकी
स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने स्वच्छता अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं सहित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और गीले-सूखे कूड़े के सही निस्तारण के बारे में जानकारी दी।

अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने छात्रों को रीसाइक्लिंग पिन के बारे में भी बताया और कहा कि नगर में शीघ्र ही RRR सेंटर खोला जाएगा। इस केंद्र में लोग अपने घर में पड़े ऐसे सामान दान कर सकेंगे जिनका उपयोग नहीं हो रहा, ताकि यह सामान गरीब और जरूरतमंदों को मिल सके।

इस अवसर पर रेखा कत्यूरा ने कालाढूंगी नगर पालिका परिषद को प्रदेश और देश में नंबर एक स्वच्छ नगर पालिका बनाने का संकल्प दिलाया और सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।