

स्थान :- जसपुर
रिपोर्टर :- प्रदीप श्रीवास्तव


उधम सिंह नगर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात तीन घरों में बड़ी चोरी की घटनाएँ सामने आईं, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।



घटना 27 सितंबर 2025 की है। सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्धों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों की रेकी करते हुए चोरी की योजना बनाई। पहली चोरी संजय कुमार के घर में हुई, जहां चोरों ने ताला तोड़कर 40,000 रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और घर में तोड़-फोड़ की।



दूसरे वारदात में विनीत कुमार के घर में चोरों ने पिछली खिड़की की जाली काटकर 30,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। तीसरी घटना जय सिंह के घर में हुई, जहां चोरों ने कमरे के तालों को तोड़कर 25,000 रुपये नकद और जेवरात चोरी किए।


गांववासियों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है।

ग्रामीणों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक ही रात में तीन घरों में चोरी से पूरा गांव दहशत में है। उन्होंने सरकार और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



