

लोकेशन – ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी


त्रिवेणी घाट से बैराज तक बने आस्था पथ पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया है। त्योहारों के दृष्टिगत यह कार्रवाई यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।



पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाने वाले दस चालकों पर चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। जिन चालकों ने मौके पर जुर्माना नहीं दिया, उनके चालान सीधे कोर्ट भेजे गए। इसके अलावा पुलिस ने संदिग्धों की आईडी चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी।



त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आस्था पथ पर सुरक्षा की भावना पैदा करना, संदिग्धों को रोकना और दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों को टालना है।



चौकी प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई आपत्तिजनक गतिविधि करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



