ज्वालापुर में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

ज्वालापुर में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

स्थान : हरिद्वार

ज्वालापुर। सोमवार देर रात जर्स कंट्री के पास सड़क हादसे में 30 वर्षीय सलामत खान की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर दम तोड़ दिया

हादसे की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्रवासियों ने सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता और नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभी भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।