

स्थान : देहरादून


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन बेरोजगार युवाओं से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बेरोजगार संघ की मुख्य मांग UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच की संस्तुति दी थी।



इसके बाद बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई और धरने को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया।



संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि धरना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार को 10 दिन का समय दिया है ताकि परीक्षा निरस्त करके दोबारा आयोजित की जा सके। यदि 10 दिन के भीतर परीक्षा स्थगित नहीं होती है, तो संघ फिर से धरने पर बैठ जाएगा।



युवाओं ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष केवल नौकरी और परीक्षा की निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने तक सीमित रहेगा।


