हल्द्वानी आंदोलन पर दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा ने दिया बयान

हल्द्वानी आंदोलन पर दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा ने दिया बयान

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
फील्ड : हल्द्वानी

हल्द्वानी। सीबीआई जांच को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर दर्जा मंत्री और युवा नेता शंकर कोरंगा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई और देर रात वे स्वयं धरना स्थल पर जाकर भूपेंद्र कोरंगा से मिले।

शंकर कोरंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी और इस जांच की संतुष्टि भी प्रदान की गई। उन्होंने आंदोलन के शांतिपूर्ण तरीके से चलने की सराहना की और कहा कि कुछ लोग इसे गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि आंदोलन में शामिल कुछ लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी इस धरने को केवल राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सीबीआई जांच के बाद सच सामने आएगा और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

शंकर कोरंगा की यह पहल लोगों द्वारा सराही जा रही है और उन्हें उनके प्रयास के लिए आभार भी व्यक्त किया जा रहा है।